Showing posts with label वाज़िदा तबस्सुम. Show all posts
Showing posts with label वाज़िदा तबस्सुम. Show all posts

September 3, 2009

कुछ ना कुछ तो जरूर होना है,

कुछ ना कुछ तो जरूर होना है,
सामना आज उनसे होना है।

तोडो फेंको रखो, करो कुछ भी,
दिल हमारा है क्या खिलौना है?

जिंदगी और मौत का मतलब,
तुमको पाना है तुमको खोना है ।

इतना डरना भी क्या है दुनिया से,
जो भी होना है, वो तो होना है।

उठ के महफ़िल से मत चले जाना,
तुमसे रोशन ये कोना कोना है।